abhivainjana


Click here for Myspace Layouts

Followers

Showing posts with label दीया. Show all posts
Showing posts with label दीया. Show all posts

Tuesday, 25 October 2011

दीया


दीया एक शरीर है, बाती उसकी आत्मा , तेल ,धड़कता हुआ दिल  । जिस दिन तेल खत्म होजाए यानी दिल धड़कना बंद कर दे..उस दिन बाती रुपी आत्मा कहीं विलीन हो जायेगी | बस ये नश्वर दीया रूपी शरीर फिर मिट्टी की मिट्टी…

मैं स्वयं जल कर लोगों को उजाला बाँटती हूँ.. फिर भी जब लोग कहते हैं ‘दीया तले अँधेरा”
मैं समझ नहीं पाती , सच में उन्हें मुझ से सहानुभूति है या फिर मेरी बेबसी का मजाक उड़ाते हैं ….

बेटा माँ से पूछता है ..माँ रात को सूरज क्यों छिप जाता है ?
माँ- बेटा ! जगमगाते दीये की सुन्दर शीतल रौशनी से शर्माता है शायद ,इसीलिए छिप जाता है ।

**********